केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आज सुबह राजौरी के सीमावर्ती जिले के गलुथी गांव में सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया। दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। आतंकवादी पास के जंगलों में भागने में सफल रहे। सुरक्षा बलों के द्वारा आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला