केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि झारखंड से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर निकाला जायेगा। भोगनाडीह से भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करने के बाद वे आज साहिबगंज में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि घुसपैठ की समस्या का समाधान केवल भाजपा ही कर सकती है। श्री शाह ने जोर देकर कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार हैए जिसे उखाड़ फेंकना भाजपा की प्राथमिकता है। बाद में केन्द्रीय गृहमंत्री ने गिरिडीह जिले के जमुआ स्थित झारखंड धाम से धनबाद संभाग के लिए भी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के मसले पर कांग्रेस और झामुमो को आड़े हाथों लिया और लोगों का आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से भाजपा को विजयी बनायें।
Site Admin | September 20, 2024 8:01 PM | jharkhand news | RANCHI NEWS
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा– झारखंड से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर निकाला जायेगा