दलहन उत्‍पादन में वृद्धि पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त की

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस वर्ष चालू खरीफ बुआई के दौरान दलहन के उत्‍पादन में वृद्धि होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। नई दिल्ली में खरीफ फसलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए, उन्होंने कहा कि दलहन की खेती में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। 

उन्होंने कहा कि दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना देश की प्राथमिकता है। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सभी राज्यों में उड़द, अरहर और मसूर की शत-प्रतिशत खरीद के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री को मानसून की शुरुआत, भूजल की स्थिति तथा बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई। श्री चौहान ने खरीफ और रबी दोनों फसलों के लिए उर्वरकों की समय पर उपलब्धता पर जोर दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला