भारतीय दूतावास के अनुसार 17 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने किया गिरफ्तार

भारतीय दूतावास के अनुसार कल श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड रहे 17 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना गिरफ्तार किया। पकडे गए इन मछुआरों को कल भारत भेज दिया गया। श्रीलंका के अधिकारियों द्वारा 21 अन्‍य भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करके उन्‍हें दो अगस्‍त को चेन्‍नई भेजने के तुरंत बाद यह घटना हुई है। पाक (Palk) जलडमरूमध्य श्रीलंका से तमिलनाडु को अलग करता है। इस क्षेत्र में अत्‍यधिक मछली पाए जाने के कारण यह दोनों देशों के मछुआरों को आकर्षित करता है। दोनों देशों के मछुआरे अक्‍सर एक दूसरे के जलक्षेत्र में चले जाते हैं। इस कारण लगातार मछुआरे गिरफ्तार किए जाते हैं। पहली अगस्‍त को श्रीलंका के नौसैनिक जहाज से टक्‍कर होने के बाद एक भारतीय मछुआरा मारा गया और एक अन्‍य मछुआरा लापता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला