पानी तक पहुंच महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक जरूरी कदम: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि पानी तक पहुंच महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक जरूरी कदम है। ‘दिल्‍ली जल शक्ति अभियान: कैच द रेन 2024’ विषय पर एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए, श्री पाटिल ने कहा कि जल शक्ति नारी शक्ति है क्योंकि ग्रामीण भारत में महिलाएं अपनी घरेलू जिम्मेदारियों के कारण पानी की कमी से सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। उन्होंने चुनौतियों की बेहतर समझ के लिए जल शक्ति अभियान कार्यशाला में महिलाओं, गैर सरकारी संगठनों और अन्य हितधारकों को मंत्रालय के साथ आने की अपील की। श्री पाटिल ने और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए एक कठोर समय सीमा तय करने के भी निर्देश दिए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला