कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में मई 2024 में कुल 19 लाख 50 हजार सदस्य शामिल हुए

 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में मई 2024 में कुल 19 लाख 50 हजार सदस्य शामिल हुए हैं। अप्रैल 2018 के बाद इस महीने में यह सबसे अधिक वृद्धि है। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में यह 19 दशमलव छह-दो प्रतिशत की वृद्धि है। सदस्यता में यह वृद्धि रोजगार के अवसरों में वृद्धि और कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता के कारण हुई है।

 

आंकड़ों के अनुसार मई 2024 में लगभग 9 लाख 85 हजार नए सदस्यों ने नामांकन किया है। इसमें पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 11 दशमलव पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला