श्रीलंका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को समर्थन देने की इच्छा जताने वाली श्रीलंका पोडुजना पेरामुना पार्टी-एस एल पी पी का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों के लिए नई राजनीतिक पार्टी के गठन को लेकर कल एक विशेष बैठक हुई। प्रधानमंत्री दिनेश गुनावर्धने की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एस एल पी पी के सौ से भी अधिक सांसदों ने हिस्सा लिया।
चर्चा के दौरान नई राजनीतिक पार्टी के नाम के संबंध में कई प्रस्ताव रखे गये। सदस्यों ने कहा कि वे नई राजनीतिक पार्टी का गठन संविधान के अनुरूप करेंगे।
Site Admin | August 21, 2024 11:32 AM | Sri Lanka
श्रीलंका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को समर्थन देने की इच्छा जताने वाली एस एल पी पी के लिए नई राजनीतिक पार्टी के गठन को लेकर बैठक हुई