मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों से भूस्खलन क्षेत्रों की सूची तैयार करने और बरसात समाप्त होते ही सड़क मरम्मत सहित अन्य पुर्ननिर्माण योजनाओं पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए बिना देरी किए टेण्डर प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में शासन के उच्चाधिकारियों और वीडिया क्रांन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग के मरम्मत के साथ ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और वर्षा की स्थिति का तकनीकि संस्थानों से अध्यनन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में होने वाले पुर्ननिर्माण कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करने को कहा।
Site Admin | August 30, 2024 2:43 PM | UTTARAKHAND NEWS
उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की सूची तैयार की जाएगी