दुबई के सबसे पुराने कला संस्थान दुबई आर्ट सेंटर में इन दिनों भारतीय लोक और जनजातीय कला की मनमोहक प्रदर्शनी चल रही है। हुनर नाम से आयोजित इस प्रदर्शनी में भारत की विभिन्न लोक कलाओं और जनजातीय कला विधाओं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है। आगंतुक प्रदर्शनी में उत्तराखंड की एप्पन कला, बिहार की मधुबनी कला और महाराष्ट्र की वरली कला की विभिन्न शैलियां देख सकते हैं। हुनर प्रदर्शनी दुबई के कला प्रेमियों के लिए भारत की लोक और जनजातीय कला का साक्षात्कार करने और भारत की कला विरासत का अनुभव लेने का अनूठा अवसर है।
Site Admin | June 27, 2024 10:25 AM | Dubai | Hunar
दुबई आर्ट सेंटर में चल रही है भारतीय लोक और जनजातीय कला की मनमोहक प्रदर्शनी