दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। धनशोधन से जुड़े एक मामले में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इससे पहले सीबीआई ने केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया और दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया। एक संबंधित घटनाक्रम में श्री केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी वह अर्जी वापस ले ली जिसमें उन्होंने दिल्ली की शराब नीति से जुड़े धनशोधन मामले में जमानत पर अंतरिम रोक लगाने के दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय के आदेश को चुनौती दी थी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला