मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद की मौजूदगी में मत्स्यजीवी सहकारी संघों के पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मत्स्य विभाग की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए कहा कि तालाबों और पोखरों के मत्स्य पालन के लिए आवंटन में स्थानीयता को वरीयता दी जाए। उन्होंने निर्देषित किया कि पट्टा आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाए और इसके लिए विभाग द्वारा पोर्टल तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री ने मत्स्य पालन पट्टा आवंटन के नियमों के सरलीकरण पर भी जोर दिया है।
Site Admin | September 10, 2024 10:45 AM
मत्स्यजीवी सहकारी संघों के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात