जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में आज 78वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम जोश और उत्साह के साथ मनाया गया

 

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में आज 78वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद शकील ने स्‍वतंत्रता समारोह में ध्वजारोहण किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रो० शकील ने कहा कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हमेशा भारतीय और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा दिया गया है। इसके परिसर में संपूर्ण भारतीय संस्कृति झलकती है। 

 

विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जामिया के विभिन्‍न विद्यालयों के छात्रों ने “वसुदेव कुटुंबकम्” विषय पर अभिनय किया। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभा को मंत्रमुग्ध किया, जिसमें देशभक्ति गीत, भाषण, लघु नाटिका, समूह गीत,  कव्वाली और नृत्य शामिल थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला