मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में 75वां राज्‍य स्‍तरीय वन महोत्‍सव मनाया गया  

 

 

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में लामडेंग माखा लेकाई क्षेत्र में आज 75वां राज्‍य स्‍तरीय वन महोत्‍सव मनाया गया। राज्‍य के वन और पर्यावरण मंत्री थोन्‍गम विश्‍वजीत सिंह के नेतृत्‍व में  अन्‍य लोगों ने भी वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। जिसमें तकरीबन दो हजार पौधे रोपे गए।

 

 यह महोत्‍सव एक पेड-मां के नाम पे अभियान के अंतर्गत मनाया गया और इसमें छात्रों ने अपनी माताओं के साथ पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली की शपथ ली। इस अवसर पर अपने वृक्ष को जानें अभियान भी शुरू किया गया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला