August 6, 2024 9:06 PM

printer

नेपाल के बागलुंग में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई

नेपाल में बागलुंग में आज भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। बादीगढ़ में भूस्खलन के कारण ग्रामीण नगर पालिका-9 में एक घर दब जाने से दो लोगों की मौत हो गई और ग्रामीण नगर पालिका-10 में भूस्खलन के कारण एक घर दब गया, जिससे पांच अन्य लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन के मलबे से चार को बचा लिया गया है और दो गंभीर रूप से घायल हैं। गुल्मी में आज सुबह भूस्खलन के कारण मुसिकोट नगर पालिका-1 में एक घर दब गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और इस घटना में दो लोग घायल हो गये।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला