सात लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों से संबंधित मतदाताओं को सूचना पर्ची का वितरण किया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। मतदाता, अपना पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई मतदाता अपने साथ इस पहचान पत्र को नहीं ला पाता है तो भी वह ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी सहित बारह अन्य दस्तावेजों को दिखाकर भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। वहीं, प्रवासी मतदाताओं को मतदान केंद्र पर अपना मूल पासपोर्ट दिखाने पर ही वोट डालने दिया जाएगा।
Site Admin | May 6, 2024 8:48 PM
7 लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों से संबंधित मतदाताओं को सूचना पर्ची का वितरण किया जा चुका है