July 30, 2024 8:18 PM

printer

56वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय टीम ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता

56वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय टीम ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता इस महीने की 21 से 30 तारीख के दौरान सऊदी अरब के रियाद में आयोजित की गई। महाराष्ट्र के जलगांव के देवेश भैया ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि मुंबई के अवनीश बंसल और हैदराबाद के हर्षिन पोसिना ने रजत पदक जीते। मुंबई के कश्यप खंडेलवाल ने कांस्य पदक जीता। प्रोफेसर गुलशनारा शेख और डॉ. श्रद्धा तिवारी भारतीय दल के मार्गदर्शक के रूप में मौजूद रहे। 56वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में 94 देशों के 327 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला