हैती में नाव में आग लगने से 40 प्रवासियों की मौत

    हैती में उत्‍तरी तट पर एक नाव में आग लगने से 40 प्रवासियों की मौत हो गई और कई अन्‍य घायल हो गये। नाव में 80 से अधिक लोग सवार थे। यह नाव हैती से टर्क्स एण्‍ड कैकॉस द्वीप जा रही थी।

 

    संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अन्‍तोनियो गुतेरस के उप प्रवक्‍ता फरहान हक ने कहा कि हैती के तट रक्षक बलों ने 41 प्रवासियों को बचा लिया है। अन्‍तर्राष्‍ट्रीय प्रवासी संगठन के सहयोग से स्‍थानीय अधिकारी बचाये गये इन प्रवासियों को चिकित्‍सा सेवाएं, भोजन, पानी और मनोवैज्ञानिक सहायता मुहैया करा रहे हैं। 

 

    अन्‍तर्राष्‍ट्रीय प्रवासी संगठन के अनुसार इस वर्ष पडोसी देशो ने 86 हजार प्रवासियों को जबरदस्‍ती हैती वापस भेजा है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला