प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के चुनाव और 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप-चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य संपन्न हो गया है। इस प्रक्रिया में कुल 84 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे है जिनमे से संसदीय क्षेत्रों के लिए 51 और विधानसभा उप-चुनाव के लिए 33 नामांकन दाखिल हुए है। नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया आज संपन्न होगी और 17 मई तक नाम वापसी का समय रखा गया है। इन चुनावों के लिए एक जून को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।
Site Admin | May 15, 2024 3:45 PM
4 लोकसभा सीटों और 6 विधानसभा सीटों के चुनावों के लिए नामांकन-पत्र दाखिल करने का कार्य संपन्न