June 3, 2024 3:35 PM

printer

4 जून को होने वाली मतगणना को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतगणना केंद्र घोषित शिक्षण संस्थानों में आज और कल अवकाश घोषित किया

प्रदेश में लोकसभा चुनावों व छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतगणना केंद्र घोषित शिक्षण संस्थानों में आज और कल अवकाश घोषित किया गया है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले शाहपुर, नगरोटा, कांगड़ा और धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में की जाएगी। इसके अलावा धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी इसी कॉलेज परिसर में होगी।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला कॉलेज के अलावा कांगड़ा जिला में मतगणना के लिए नुरपुर, पालमपुर और ज्वालामुखी में मतगणना केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही मतगणना के लिए माईक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए जाएंगे। वहीं शिमला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप बताया कि जिला के 6 विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र घोषित शिक्षण संस्थानों के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला, राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली, राजकीय आई टी आई ठियोग स्थित जैस, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर और जुब्बल शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला