26 सितम्बर से 2 दिवसीय इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023’ का आयोजन होगा

केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, द्वारा कल से 2 दिवसीय इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023’ का आयोजन इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में उन सभी 100 स्मार्ट शहरों की भागीदारी देखी जाएगी जो शहरी नवाचार में सबसे आगे रहकर शहर के विकास की प्रक्रिया में एक प्रतिमान परिवर्तन का नेतृत्व कर रहे हैं। यह आयोजन देश में शहरी परिवर्तन के भविष्य के लिए रोडमैप को निश्चित करने में सहायता प्रदान करने के लिए एक मिशन के तहत किए गए अनुकरणीय कार्यों को प्रदर्शित करने के बारे में एक मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 27 सितंबर को इंडिया स्मार्ट सिटीज पुरस्कार प्रतियोगिता आईएसएसी 2022 के चौथे संस्करण के विजेताओं को सम्मानित करेंगी। इस कॉन्क्लेव में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी,  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,  केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा, मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, सभी 100 स्मार्ट शहरों के महापौर और आयुक्त, स्मार्ट सिटी मिशन से जुड़े उद्योग भागीदार, शिक्षाविद और नागरिक समाज संगठन भी इस आयोजन में भाग लेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला