24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने आज अंबिकापुर में किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी पांच सभागों के 860 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन और गतका खेल के आयोजन किए जाएंगे। चार सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
Site Admin | September 1, 2024 8:53 PM
24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने आज अंबिकापुर में किया