21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस बार रिज मैदान पर योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जहां पर प्रदेश के राज्यपाल सहित अन्य मंत्री भी योग दिवस में शामिल होंगे इसके अलावा प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक संस्थानों पर भी योग दिवस मनाया जाएगा।
आयुष एवम खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर राजधानी शिमला के रिज मैदान पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसके अलावा जिला और ब्लॉक स्तर पर आयुर्वेदिक संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्होंने खासकर शिमला वासियों से 21 जून को योग दिवस में शामिल होने का आग्रह भी किया उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग करना जरूरी है।
Site Admin | June 20, 2024 4:14 PM | HIMACHAL PRADESH NEWS | IYD2024
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस बार रिज मैदान पर योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा