19वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के पार्थ सिंह ने मुकाबले में 100 मीटर दौड़ में नेशनल मीट रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारतीय एथलेटिक्स संघ एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता 15 से 17 जून तक बिलासपुर में आयोजित किया गया है। पार्थ सिंह ने 100 मीटर दौड़ को दस दशमलव छह आठ सेकेंड में पूरा किया। इस उपलब्धि पर भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सीडी सिंह, साई कोच बिनोद सिंह समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने विजेता पार्थ सिंह को बधाई दी।
Site Admin | June 17, 2024 4:33 PM
19वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के पार्थ सिंह ने स्वर्ण पदक जीता