18वीं लोकसभा का पहला सत्र नवनिर्वाचित सांसदों के सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने के साथ शुरू हुआ। लोकसभा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेने वाले प्रथम सदस्य रहे। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने श्री मोदी को शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली।
छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने भी शपथ ली। सभी सांसदों ने अपने-अपने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के नामों के क्रम में शपथ ग्रहण किया।
इससे पहले सुबह प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। सत्र के दौरान नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव छब्बीस जून को होगा। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सत्ताईस जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राज्यसभा का सत्र सत्ताईस जून से शुरू होगा। संसद सत्र अगले महीने की तीन तारीख तक चलेगा।
Site Admin | June 24, 2024 8:22 PM
18वीं लोकसभा का पहला सत्र नवनिर्वाचित सांसदों के सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने के साथ शुरू हुआ