18वीं लोकसभा का पहला सत्र कल से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ सांसद भर्तृहरि महताब लोकसभा के नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे। श्री महताब को अस्थाई अध्यक्ष बनाया गया है। नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को होगा। 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा का संयुक्त सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से प्रारंभ होगा। यह सत्र तीन जुलाई तक चलेगा।
Site Admin | June 23, 2024 8:52 PM
18वीं लोकसभा का पहला सत्र कल से होगा शुरू