August 12, 2024 8:06 PM

printer

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विष्णु देव साय रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में जबकि उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह राजनांदगांव में, मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा में, दयालदास बघेल महासमुंद में, केदार कश्यप दुर्ग में, लखन लाल देवांगन कोरबा में, श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार-भाटापारा में, ओ.पी चौधरी जांजगीर-चांपा में, लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज में, टंक राम वर्मा सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला