September 23, 2024 10:07 PM

printer

1104 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खरीफ फसलें बोई गई हैं: सरकार 

सरकार ने आज बताया कि 1104 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खरीफ फसलें बोई गई हैं। कृषि मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि 413 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल बोई गई है। जो पिछले वर्ष इस अवधि के दौरान 404 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में थी।

दलहन की खेती भी 119 दशमलव दो आठ लाख हेक्टेयर से बढ़कर128 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गई है। मोटे अनाज 192 लाख हेक्टेयर और तिलहन 193 लाख हेक्टेयर में बोए गए हैं। गन्ने की बुआई का क्षेत्रफल 57 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला