भारत-तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी ने पूर्वी लद्दाख के सिरिगापल के पास 108 किलोग्राम वजन के 108 सोने के बिस्कुट जब्त किए हैं। आईटीबीपी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 21वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट दीपक भट्ट के नेतृत्व में एक टीम ने लंबी दूरी की गश्त करते हुए इसे जब्त कर लिया। आईटीबीपी ने कहा, दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया है और अन्य एजेंसियों के साथ जांच जारी है।
Site Admin | July 10, 2024 5:45 PM | 108 gold biscuits | Ladakh | Sirigapal
पूर्वी लद्दाख के सिरिगापल के पास 108 किलोग्राम वजन के 108 सोने के बिस्कुट जब्त