मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि 1 जुलाई को अहर्ता तिथि मानते हुए 18 वर्ष पूरे करने वाले नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य करना है। राज्य निर्वाचन आयोग में उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जून से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश प्राप्त हैं। इस दौरान सभी बीएलओ को मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है अथवा किसी प्रकार के सुधार कराने है, वे अविलंब ऑनलाइन माध्यम से अथवा अपने बीएलओ से मिलकर अपना आवेदन समर्पित कर दें जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
Site Admin | June 22, 2024 8:48 PM
1 जुलाई को अहर्ता तिथि मानते हुए 18 वर्ष पूरे करने वाले नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ा जायेगा – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार