पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने होटल और धर्मशाला संचालित करने वालों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना पहचान पत्र के किसी व्यक्ति को कमरा किराए पर न देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी होटल या धर्मशालाओं में बिना पहचान पत्र के कमरा किराए पर ले लेते हैं और फिर मौका मिलने के बाद वहां से फरार हो जाते हैं जिस कारण पुलिस को खोजबीन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस महानिदेशक ने होटल संचालकों को होटल में रूकने वाले सभी लोगों का फोन नम्बर भी दर्ज करने को कहा है।
Site Admin | September 17, 2024 4:50 PM | UTTARAKHAND NEWS
होटल और धर्मशाला संचालकों को बिना पहचान पत्र के कमरा न देने के निर्देश