हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 27 सदस्यों की हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 6 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेला जायेगा। आखिरी मैच 13 अप्रैल को होगा। भारतीय हॉकी टीम एक अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। हरमनप्रीत सिंह श्रृंखला में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। इस साल पेरिस ओलंपिक के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया के साथ यह श्रृंखला, काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Site Admin | March 18, 2024 10:03 PM
हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 27 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की