हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार कल शाम होना है। इससे पहले राज्य सरकार कल विधानसभा में आहूत विशेष सत्र में अपना बहुमत हासिल करेगी। सत्र के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे से राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। सरकार में शामिल सभी मंत्री आयोजित समारोह में एक साथ शपथ ग्रहण करेंगे।
राजभवन में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा सरकार को विश्वासमत हासिल करने में कोई परेशानी नहीं होगी। विश्वास मत में सरकार को घेरने और उसका जवाब देने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक दल की बैठक आज होगी।