July 3, 2024 5:23 PM

printer

हेमंत सोरेन ने इंडिया ब्लॉक के विधायक दल की अहम बैठक बुलाई

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए आज इंडिया ब्लॉक के विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है।

 

मुख्यमंत्री आवास पर बैठक शुरु हो गयी है। वैसे तो बैठक का एजेंडा विधानसभा चुनाव बताया गया है लेकिन बैठक में राज्य नेतृत्व में संभावित बदलावों पर भी चर्चा हो सकती है।

 

ऐसी अटकलें हैं कि विधायक हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में बहाल करने का प्रस्ताव रख सकते हैं। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला