झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने आज सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में इंडी गठबंधन की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को जिताने की अपील की। इस दौैरान उन्होंने कहा कि उनके पति हेमंत सोरेन बेकसूर और निर्दाेष हैं। श्रीमती सोरेन ने कहा कि आदिवासियों के साथ साजिश कर भाजपा सरकार उनके हक और अधिकार को खत्म करना चाह रही है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
Site Admin | May 21, 2024 8:12 PM
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को जिताने की अपील की