उच्चतम न्यायालय में आज जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। इस मामले में अगली सुनवाई कल होगी । बता दें कि हेमंत सोरेन ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी और गठबंधन का प्रचार करने के लिए जमानत मांगी है। इससे पहले उनकी जमानत याचिका झारखंड उच्च न्यायालय से खारिज हो चुकी थी जिसे उन्होंने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।
Site Admin | May 21, 2024 8:18 PM
हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी