विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद अब से थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन से दोपहर साढ़े तीन बजे का समय मांगा गया है। श्री सोरेन मंत्रिमंडल विस्तार में 11 मंत्रियों की पूरी टीम लेकर आ सकते हैं। राजभवन ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी हो चुकी है। मंत्रिमंडल में कुछ नये चेहरों को शामिल किये जाने की संभावना है।
Site Admin | July 8, 2024 3:33 PM
हेमंत सोरेन अपनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं