भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज साहिबगंज और गिरिडीह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान साहिबगंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर राज्य सरकार पर फिर हमला बोला।
श्री सरमा ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही संताल परगना में एनआरसी लागू किया जायेगा।