September 10, 2024 2:47 PM

printer

हिमंता बिस्वा सरमा का दावा- कांग्रेस और झामुमो के 12 से 14 विधायक उनके संपर्क में

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि कांग्रेस और झामुमो के 12 से 14 विधायक उनके संपर्क में हैं लेकिन सबको भाजपा में नहीं लिया जा सकता। रांची में पत्रकारों से बातचीत में श्री सरमा ने कहा कि झारखंड भाजपा के नेता उनकी प्राथमिकता में है। इसलिए दूसरे दल के लोगों से संपर्क होने के बाद भी उन्हें अपनी पार्टी में नहीं ला रहे हैं।

दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे श्री सरमा ने ओरमांझी और रामपुर में उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान मृत अभ्यार्थियों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला