August 18, 2024 8:52 PM

printer

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को निशुल्क बस से सफर करने का तोहफा प्रदेश सरकार ने दिया

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को निशुल्क बस से सफर करने का तोहफा प्रदेश सरकार ने दिया है। महिलाओं के लिये उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी श्रेणियों की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। आज रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक 24 घंटे रोडवेज बसों के अलावा सिटी बस सेवाएं निशुल्क रहेंगी।

लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी और क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि रोडवेज की निशुल्क बस सेवाएं कैसरबाग, चारबाग, आलमबाग बस स्टेशन से मिलेगी। वहीं सिटी बसों की सेवाएं शहर के 22 मार्गो पर होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला