हर्ष मल्होत्रा ने आज कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद, श्री मल्होत्रा को मंत्रालय और उसके संबंधित संगठनों की प्रमुख कार्यशैली और नीतियों की जानकारी दी गई। उन्हें आगे आने वाली चुनौतियों से भी अवगत कराया गया। श्री मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।
Site Admin | June 12, 2024 8:55 PM
हर्ष मल्होत्रा ने आज कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया