हरिद्वार के इंडस्ट्रियल एरिया में आज एक मेटल कोटिंग फैक्ट्री में आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों को लगभग 3 घंटे का समय लगा। घटनास्थल से हमारे संवाददाता ने बताया कि आग लगने के दौरान फैक्ट्री में हजारों लीटर केमिकल रखा था। साथ ही लगभग 45 कर्मचारी भी मौजूद थे। घटना के दौरान पड़ोस के भवन में भी तीस कर्मचारी काम कर रहे थे।
Site Admin | August 6, 2024 9:04 PM
हरिद्वार में फैक्ट्री में लगी आग पर पाया गया काबू