हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बनाए गए चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों का जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को तीर्थयात्रियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पंजीकरण केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने बुजुर्ग और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अलग से विशेष लाइन की व्यवस्था करने को भी कहा।
Site Admin | May 12, 2024 8:34 PM
हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बनाए गए चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों का जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने निरीक्षण किया