बोकारो के जोनल आईजी माइकल राज एस और हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर ने चतरा जिले में आपराधिक और उग्रवादी घटनाओं की समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने जिले के पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक में आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के प्रचार प्रसार पर जोर दिया।
बाद में पत्रकारों से बातचीत में आईजी श्री राज ने कहा कि डायल 112 का इस्तेमाल देश के किसी भी कोने से किया जा सकता है।