हजारीबाग पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के साथ संयुक्त अभियान में लगभग साढ़े छह करोड़ रूपये का ब्राउन शुगर जब्त किया है। इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। हजारीबाग के सदर एसडीपीओ कुमार शिवाशीष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी।
Site Admin | July 15, 2024 7:30 PM
हजारीबाग पुलिस ने साढ़े छह करोड़ रूपये का ब्राउन शुगर जब्त किया