‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के अन्तर्गत अल्मोड़ा के त्रिपुरासुन्दरी मन्दिर से नन्दा देवी मन्दिर परिसर और नन्दा देवी बाजार में में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में व्यापारियों, युवाओं, स्वयं सहायता समूह, कर्मचारियों और दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। इस दौरान प्रतिबन्धित प्लास्टिक और एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उधर, उत्तरकाशी में नगर पालिका परिषद, चिन्यालीसौड़ में आज बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
News On AIR | September 19, 2023 7:17 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के अन्तर्गत अल्मोड़ा के त्रिपुरासुन्दरी मन्दिर से नन्दा देवी मन्दिर परिसर और नन्दा देवी बाजार में में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया