राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि स्वंय सहायता समूहों के गठन से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। खूंटी जिले में कटहल प्रोसेसिंग यूनिट में कार्यरत सखी मंडल की महिलाओं से संवाद करते हुए श्री गंगवार ने कहा कि महिलाओं का स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना विकास का वाहक है। इस दौरान उन्होंने सखी मंडल की महिलाओं के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया।
Site Admin | September 6, 2024 5:37 PM
स्वंय सहायता समूहों के गठन से महिलाओं के जीवन में आया बड़ा बदलाव है: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार