सोयाबीन उत्पान के मामले में प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर आ गया। पिछले दो सालों से सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादन कर रहे महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए सोयाबीन प्रदेश” बनने का ताज फिर हासिल कर लिया है। भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 5.47 मिलियन टन सोयाबीन उत्पादन हुआ जो देश के कुल सोयाबीन का 41.92 प्रतिशत है।
महाराष्ट्र 5.23 मिलियन टन के साथ दूसरे नंबर पर है। पिछले दो सालों में मध्य प्रदेश में सोयाबीन उत्पादन में कमी आने से मध्य प्रदेश पिछड़ गया था। वर्ष 2022-23 में महाराष्ट्र 5.47 मिलियन टन उत्पादन के साथ प्रथम स्थान पर था। जबकि मध्य प्रदेश 5.39 मिलियन टन के साथ दूसरे नंबर पर था। इसके पहले 2020-21 में मध्य प्रदेश 5.15 मिलियन टन उत्पादन के साथ पहले स्थान पर रहा था।
आंकड़ों के अनुसार देश में सोयाबीन का रकबा 2022-23 की अपेक्षा 2023-24 में 1.7 प्रतिशत बढ़ा और क्षेत्रफल पिछले साल 5975 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 2023-24 में 6679 हेक्टेयर हो गया है।