कल सोमवार को ईद-उल-अजहा का पर्व छत्तीसगढ़ सहित देशभर में धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। त्याग और बलिदान के इस त्यौहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष व्यवस्था की गई है।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ईद-उल-जुहा पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकानाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि ईद-उल-जुहा का त्यौहार हमें बलिदानी-संस्कारवान बनने और मानव उत्थान के लिए समर्पण की सीख देता है।
वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद देते हुए कहा है कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण, त्याग और बलिदान के लिए प्रेरित करता है।
Site Admin | June 16, 2024 8:14 PM
सोमवार को ईद-उल-अजहा का पर्व छत्तीसगढ़ सहित देशभर में धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा