सैफ अंडर-20 फुटबाल चैंपियनशिप में भारत मालदीव को हराकर सेमी फाइनल में पहुंचा

भारत सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। नेपाल के काठमांडू में आज खेल गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने मालदीव को एक शून्य से हरा दिया। मांगलेनथांग किपगेन ने एकमात्र गोल कर भारत को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही ग्रुप-बी में भारत शीर्ष पर पहुंच गया है। सेमीफाइनल में सोमवार को भारत का मुकाबला ग्रुप-ए के उपविजेता बांग्लादेश से होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला