सेनेगल के राष्ट्रपति बासिरौ दियोमाये फे ने विपक्ष की बहुमत वाली संसद को भंग कर दिया है। राष्ट्रपति फे छह महीने पहले ही चुनाव जीतकर सत्ता में आये थे। देश के संविधान के अनुसार, संसइ का चुनाव अगले 90 दिनों के भीतर होना चाहिए। राष्ट्रपति फे ने कल शाम एक टेलीविज़न संबोधन में इसकी घोषणा की और मतदाताओं से उनकी पार्टी को जनादेश देने का आग्रह किया।
Site Admin | September 13, 2024 1:21 PM
सेनेगल के राष्ट्रपति बासिरौ दियोमाये फे ने विपक्ष की बहुमत वाली संसद को भंग किया